Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान का ढूकिया करेंगे सम्मान

शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान का ढूकिया करेंगे सम्मान

झुंझुनूं, स्थानीय न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल झुन्झुनूं में 3 सितंबर 2023 रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि शिक्षकों का सम्मान ही शिक्षक की वास्तविक निधि है। रविवार 3 सितम्बर को प्रातः 10ः00 बजे न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में सेवानिवृत शिक्षक, निजी विद्यालयों के शिक्षक एवं निजी विद्यालयों के निदेशक जनों को विशिष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। संस्था सचिव पीयूष ढूकिया ने बताया की शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को शॉल व प्रतीक चिह्न द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur