Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ढूकिया का बास में घर-घर में दीप जलाने का दिया निमंत्रण

ढूकिया का बास में घर-घर में दीप जलाने का दिया निमंत्रण

मण्डावा, अयोध्या से आये पूजित अक्षत व पत्रक के साथ मण्डावा विधान सभा क्षेत्र के भारू ग्रामीण मण्डल के ढूकिया का बास में भाजपा विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक प्यारेलाल ढूकिया एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी महिपाल सिंह तोलियासर के आतिथ्य में घर-घर जाकर पीले चावल व पत्रक देकर निमंत्रण दिया गया। ढूकिया ने बताया कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन घर-घर में दीप जलाकर, सुन्दरकांड पाठ करने और प्रत्येक नागरिक को सनातन धर्म के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष रविन्द्र ढूकिया, वार्ड पंच देवेन्द्री देवी जांगिड़, भगवानाराम ढूकिया, हरलाल ढूकिया, रामजीलाल सुण्डा, शिशुपाल ढूकिया, श्रवण कुमार ढूकिया, प्रेम प्रकाश ढूकिया, सुल्तान जांगिड़, सीताराम मेघवाल, रामप्रताप ढूकिया, सज्जन जांगिड़, सांवरमल बेरवाल, संजीव जांगिड़, पंकज कुमार, तारामणी देवी, बिमला, मनकोरी, ज्यानादेवी, तरवीणी देवी, रामप्यारी, विद्यादेवी, सरोज देवी, निर्मला देवी, सुमन, सुभिता देवी, भंवरी देवी, अंजू, अनू कुमारी, सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur