Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दिन रात चलेगा कस्बे में सफाई अभियान – उमराव सिंह

दिन रात चलेगा कस्बे में सफाई अभियान – उमराव सिंह

खेतड़ी, कस्बे की नगरपालिका में शुक्रवार रात्रि से ही गहमागहमी का माहौल रहा क्योंकि राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को सभी नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारीयो की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत खेतडी नगरपालिका में भी 13 सफाई कर्मचारीयो को नियुक्ति प्रदान की गई । इस संबंध में शुक्रवार रात्रि को नियुक्ति प्रदान की जाने वाले कर्मचारियों की लिस्ट नगरपालिका के बाहर चश्मा होने की बात थी जिस पर सैकड़ों लोग रात्रि को ही नगरपालिका के बाहर एकत्रित हो गए थे। शनिवार दोपहर को नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष उमराव सिंह की अध्यक्षता में नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार बंसीधर योग, अधिशासी अधिकारी पुरुषोत्तम अवस्थी, जेईएन उदय सिंह, डॉ पारस वर्मा, श्रीराम कुमावत पवन शर्मा, हेमंत स्वामी मोजुद थे। नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष उमराव सिंह ने कहा कि अब कस्बे में दिन रात सफाई व्यवस्था की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई कर्मियों की फौज के रूप में यह भर्ती की गई है। 2 दर्जन के करीब पहले भी सफाई कर्मियों की भर्ती हो चुकी है और अब 13 कर्मचारियों को और नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था और अधिक अच्छे तरीके से की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur