Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चुना चौक विकास समिति के सानिध्य में जरूरतमंदो को कम्बल,चरण पादुका और भोजन वितरण

,

चुना चौक विकास समिति के सानिध्य में जरूरतमंदो को कम्बल,चरण पादुका और भोजन वितरण

मकर संक्रान्ति पर

झुंझुनू, मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर चुना चौक विकास समिति के सानिध्य में जरूरतमंदो को कम्बल,चरण पादुका,लड्डू और पूरी सब्जी का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित एवं सचिव अशोक तुलस्यान ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष मकर संक्रान्ति पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। चंचलनाथ टिला के पीठाधीश्वर ओम् नाथ जी महाराज द्वारा समिति के पदाधिकारियों के साथ लोगो को कम्बल,चरणपदुका,और भोजन वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित,संरक्षक कालूराम तुलस्यान, डा. डी एन तुलस्यान,मंत्री अशोक तुलस्यान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभकरण चोपदार,महेश बसावतिया,गोपीराम पुरोहित,विनोद पुरोहित,सुभाष पारीक,भोमराज पूनिया,प्रमोद चोटिया,राजकुमार सिंघानिया,मुकेश जालान,सुभाष पुरोहित,रविशंकर,लक्ष्मीकांत,राजेन्द्र जोशी,वैध गुलझारी लाल शर्मा, ममता शर्मा,शशि रविन्द्र मोरोलिया,दिवाकर शर्मा,पवन शर्मा टाइपिस्ट,सुशील बक्यान,रामरतन पंसारी,शरद शर्मा,प्रकाश तुलस्यान,सुशील पुरोहित, केशर देव तुलस्यान,किशोरी मोदी,रामचंद्र पंसारी,राजीव शर्मा,अशोक सुल्तानिया,पूनम पुरोहित ,सियाराम खाजपुरिया,पिंटू पुरोहित सहित काफी संख्या में समिति के सदस्य एवं मोहल्ले के गणमान्य लोगों ने सेवा कार्य किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur