Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जिला कलेक्टर ने तिगयास में चल रहे महंगाई राहत कैंप का किया औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने तिगयास में चल रहे महंगाई राहत कैंप का किया औचक निरीक्षण

झुंझुनू, जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने सोमवार को तिगयास में चल रहे महंगाई राहत कैंप का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी ली । इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी भेंट किए तथा कैंप में आए लोक कलाकारों से संवाद भी किया । उन्होंने अधिकारियों को कैंप में आने वाले सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए । इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, नायब तहसीलदार संजय खेदड़, अतिरिक्त विकास अधिकारी नरेंद्र पिलानिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur