Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जिला कलक्टर ने विद्युत और जलदाय विभाग को दिए दिशा-निर्देश

जिला कलक्टर ने विद्युत और जलदाय विभाग को दिए दिशा-निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

झुंझुनूं, जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते हुए जिले में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता बीएस शेखावत को खुले पड़े विद्युत को ठीक करवाने के निर्देश दिए। वहीं जलदाय विभाग को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बरकरार रखने के निर्देश देते हुए समीक्षा की। जिला कलक्टर कुड़ी ने कहा कि चिकित्सा विभाग और नगरीय निकाय समन्वय करके मौसमीं बीमारियों पर प्रभावी नियंत्राण बरकरार रखें। वहीं अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ ने राजस्थान संपर्क पोर्टल में पेंडिग प्रकरणों पर भी कार्यवाही कर उन्हें निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगरपरिषद आयुक्त दिलीप पूनियां, सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी, आरयूआईडीपी एक्सईएन दिनेश वर्मा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।