Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जिला कलक्टर ने अलसीसर एवं झुंझुनू में की ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई

जिला कलक्टर ने अलसीसर एवं झुंझुनू में की ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई

मलसीसर में बने डेम का भी निरीक्षण किया

झुंझुनू, आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे गुरूवार को आयोजित होने वाली ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई के तहत जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने गुरूवार को अलसीसर एवं झुंझुनू पंचायत समिति स्तरीय जनसुनवाई में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओ को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय तथा मलसीसर में बने डेम का भी निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने यहां पानी के भराव एवं आपूर्ति सहित विभिन्न प्रकार की जानकारी संबंधित अधिकारी से ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ मलसीसर एसडीएम, मलसीसर तहसीलदार भी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur