Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया पिलानी का दौरा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया पिलानी का दौरा

झुंझुनूं, जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने रविवार को पिलानी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बिट्स पिलानी के गेस्ट हाउस में रिटर्निंग ऑफिसर ब्रजेश कुमार के साथ बैठक कर निर्वाचन कार्यों से संबंधित प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान पिलानी तहसीलदार एवं बीडीओ भी साथ में मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur