Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया

पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया

भवानी सिंह बने पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष

झुंझुनू, पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर रविवार को पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन झुंझुनू के पदाधिकारियों की निर्वाचन बैठक का आयोजन राज्य पर्यवेक्षक हरिराम बुनकर की अध्यक्षता में जिला परिषद झुंझुनूं मीटिंग हॉल में किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी द्वारा सर्वसम्मति से भवानी सिंह को जिला अध्यक्ष, सत्य प्रकाश ढाका को कोषाध्यक्ष, रतनलाल यादव महासचिव ,प्रदीप मीणा जिला महामंत्री, अमीलाल मील मुख्य संरक्षक, गुलजारीलाल जिला संरक्षक, जयसिंह नरनोलिया एवं प्रदीप ढाका प्रदेश प्रतिनिधि ,जयसिंह आलडिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,ओमप्रकाश झाझडीया जिला विधि सलाहकार, राजेश आलडिया जिला प्रवक्ता , सुभाष फौजी जिला संगठन मंत्री, जगत सिंह नेहरा जिला सचिव, रवि कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष, अनिल सिहाग जिला महासचिव ,सुनील चाहर जिला मीडिया प्रभारी ,श्री राम जाट कसेरू जिला सचिव ,पवन शर्मा जिला सलाहकार ,राकेश रेपसवाल व रविंद्र मोरवाल जिला मुख्य सलाहकार ,मंजू अनीता, संगीता योगी ,ईंदू जिला महिला संगठन प्रकोष्ठ ,राकेश बराला, अनुज कुमार बेनीवाल, प्रमोद कुमार चोपड़ा ,कमल जांगिड़, दिग्विजय सिंह को जिला परामर्श समिति में निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह,सुनीता , अनिल महला,सत्यवीर, रमेश शेखावत, रामजीलाल सैनी, विनोद यादव, शशिकांत शर्मा, सुरेंद्र फौजी, अनिल कुमार , महेंद्र सिंह, हरि ओम, सरवन भांभू, मुकेश मीणा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भवानी सिंह एवं जिला कार्यकारिणी द्वारा संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur