Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज कल से

,

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज कल से

जिले भर के 1080 खिलाड़ी होंगे मैदान में

11 ब्लॉक्स की 98 टीमें लेंगी भाग

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 3 दिन में होंगे 60 मुकाबले

झुंझुनू, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज गुरुवार से स्वर्ण जयंती स्टेडियम में सुबह 9:15 बजे से होगा। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, झुंझुनू प्रधान पुष्पा चाहर, सभापति नगमा बानो, पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, सीईओ जवाहर चौधरी अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर के 1080 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 11 ब्लॉक्स की 98 टीमें भाग लेंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 3 दिन में होंगे 60 मुकाबले। ओला ने बताया कि क्रिकेट की प्रतियोगिता समसपुर रोड स्थित झुंझुनू एकेडमी स्कूल के खेल मैदान में होगी वहीं अन्य प्रतियोगिताएं जिला स्वर्ण जयंती स्टेडियम में होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur