Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जिला स्तरीय ओलम्पिक खेलों का आगाज 1 सितम्बर को

,

जिला स्तरीय ओलम्पिक खेलों का आगाज 1 सितम्बर को

झुंझुनू, मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना के तहत ‘‘ राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 4 सितम्बर के मध्य किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने बताया कि इस दौरान स्वर्ण जयंती खेल स्टेडियम एवं सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम में कबड्डी, शूटिंग बॉल, वालीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल व खो-खो खेल का आयोजन होगा, वहीं झुंझुनू एकेडमी विज्डम सिटी एवं न्यू मेजर डिफेंस एकेडमी वारिसपुरा में टेनिस बॉल एवं क्रिकेट खेल की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 1 सितम्बर को स्वर्ण जयंती स्टेडियम में सुबह 9 बजे होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur