Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जिला स्तरीय टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबला रहे रोचक

,

जिला स्तरीय टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबला रहे रोचक

बगड़, 19 सितंबर 2023 को ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में शुरू हुई जिला स्तरीय 14,17 एवं 19 वर्षीय टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले दिनांक 21 सितंबर 2023 को खेले गए। खेल प्रभारी महेश कुमार मान,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कलवा ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 वर्षीय छात्रा टेबल टेनिस में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुडैला, प्रथम व जीबी मोदी स्कूल झुंझुनू, द्वितीय तथा शहीद भूपसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचेरी छोटी तीसरे स्थान पर रही। 17 वर्षीय छात्र टेबल टेनिस में डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूदलोद प्रथम, बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी द्वितीय, शहीद भूपसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटी पचेरी तीसरे स्थान पर रही। 19 वर्षीय छात्र टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीबी मोदी स्कूल झुंझुनू प्रथम, एस.एस.मोदी स्कूल झुंझुनू द्वितीय तथा झुंझुनू एकेडमी विजडम सिटी की टीम तीसरे स्थान पर रही। 19 वर्षीय छात्रा टेबल टेनिस मुकाबले में चुडैला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुडैला प्रथम, डूडलोद पब्लिक स्कूल डूदलोद द्वितीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देरवाला तीसरे स्थान पर रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur