Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं-बगड़ में दिव्यांगजन शिविर 1-2 जुलाई को

झुंझुनूं-बगड़ में दिव्यांगजन शिविर 1-2 जुलाई को

झुंझुनूं, विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण और समग्र कल्याण के उद्देश्य से जिले में 1 व 2 जुलाई को विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर स्थल और तिथियां

  • 1 जुलाई: पंचायत समिति परिसर, झुंझुनूं
  • 2 जुलाई: नगर पालिका परिसर, बगड़

इन शिविरों में विशेष योग्यजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे और कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण के लिए मेडिकल टीम द्वारा जांच कर आवेदन तैयार करवाए जाएंगे।

मिलेंगे ये लाभ

  • यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाईन आवेदन (ई-मित्र से)
  • दिव्यांग योजनाओं के लिए आवेदन
  • कृत्रिम अंग / उपकरणों हेतु पात्रता जांच
  • दिव्यांग पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ

क्या लाएं साथ

सामाजिक सुरक्षा अधिकारी डॉ. निखिल कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन नीचे दिए गए दस्तावेज साथ लाएं:

  • फोटो
  • आधार कार्ड
  • जनाधार
  • पेंशन पीपीओ (यदि हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • पूर्व में जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि हो)

शिविर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले के हर पात्र दिव्यांगजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से मिल सके

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur