Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दो युवकों की धारदार हथियारों से की गई हत्या से फैली सनसनी

दो युवकों की धारदार हथियारों से की गई हत्या से फैली सनसनी

चिड़ावा थाना क्षेत्र के किशोरपुरा में

चिड़ावा(रमेश रामावत) चिड़ावा थाना क्षेत्र के श्यामपूरा गाँव में बीती रात्रि एक साथ हुए दो युवको के मर्डर का मामला सामने आने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामपुरा के रहने वाले प्रेम और राहुल दोनों दोस्त हैं। दोनों का शव आज सुबह श्यामपुरा के समीप बने दो जोहड़ो में अलग अलग जगह पर मिले हैं इन दोनों जोहड़ों की दूरी करीब दो किलोमीटर की है और दोनों युवकों के शव मिलने से जहां सनसनी फैल गई वही दोनों शव श्यामपुरा गाँव के ही दो युवको के बताये जा रहे है ।प्रथम दृष्टया देखने पर हत्या कुल्हाड़ी नुमा धारधार हथियार से की गई प्रतीत होती है। पहला युवक शेखावत परिवार से हैं तो दूसरा युवक जंगिड़ परिवार से है । आपसी रंजिश या प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की भी संभावना जताई जा रही है । लेकिन शवों की हालात को देखते हुए यही प्रतीत होता है कि दोनों युवकों की हत्या करके शव को फेंका गया है एक शव को जलाने का प्रयास भी किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है कि आखिर हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है और क्या कारण रहे हैं।वही हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी गौरव यादव ने मौके परपहुंचकर जायजा लिया तथा डॉग स्क्वायड टीम ओर अफ एस एल टीम भी मोके पर पहुंचकर जांच में जुटी है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur