Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 4 दिन से चिकित्सक अनुपस्थित, एसडीएम ने सीएमचओ को लिखा पत्र

4 दिन से चिकित्सक अनुपस्थित, एसडीएम ने सीएमचओ को लिखा पत्र

चिड़ावा, चिड़ावा एसडीएम बृजेश कुमार ने नहरड़ पीएचसी का निरीक्षण किया, यहां चिकित्सा अधिकारी के 4 दिन से अवकाश पर होना मालूम चला। जिसके बाद एसडीएम बृजेश कुमार ने बीसीएमओ से जानकारी ली, तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। जिसके बाद एसडीएम ने सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी को हीट वेव में अवकाश नहीं लेने के आदेश के बाद भी अवकाश पर रहने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। यहां 2018 में बने स्टाफ क्वाटर्स भी जर्जर होने पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की एवं इस संबंध में भी सीएमएचओ को पत्र लिखा है। चिड़ावा एसडीएम ने मनरेगा के कार्य स्थलों पर छाया एवं पीने के पानी की व्यवस्थाओं की जांच की, जो संतोष जनक पाई गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur