Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / डॉक्टर वर- वधु ने बिना दहेज विवाह कर समाज को दिया सकारात्मक संदेश

डॉक्टर वर- वधु ने बिना दहेज विवाह कर समाज को दिया सकारात्मक संदेश

झुंझुनू, सीगड़ा ग्राम पंचायत के मोडसरा का बास निवासी अध्यापक दम्पति तनसुख सानेल एवं किरण सानेल की पुत्री डॉक्टर ममता का विवाह नीमकाथाना निवासी अध्यापक रणजीत वर्मा एवं प्रेमलता के पुत्र डॉक्टर अनिल के साथ 15 दिसम्बर को संपन्न हुआ। वर वधु दोनों पेशे से डॉक्टर हैं। दोनों शिक्षक दम्पति ने अपने बच्चों का विवाह दहेज रहित कर समाज को नई दिशा दी है, जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। लड़की के पिता तनसुख सानेल ने बताया कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की जिम्मेदारी हम जैसे पढ़े लिखे लोगो पर है। हमने पहले ही निर्णय ले लिया था कि बच्चों की शादी दहेज रहित करनी है और सबसे ज्यादा बधाई के पात्र हैं लड़के के परिजन जो स्वयं दहेज के बिल्कुल खिलाफ हैं। बेटी की शादी में बर्तन,फर्नीचर और नगद के नाम पर कुछ नहीं दिया। इससे पूर्व अपने बेटे डॉक्टर महेंद्र सानेल पुत्रवधू डॉक्टर रश्मि की शादी में भी हमारे द्वारा बर्तन,फर्नीचर और नगद के नाम पर कुछ नहीं लिया गया। सानेल परिवार में इससे पूर्व भी अपने दादाजी स्व. नारूराम एवं चारणवास मालसर निवासी नाना प्रभातीलाल की प्रेरणा से दहेज रहित शादियां हुई हैं एवं भात के रूप में भी शगुन के तौर पर केवल एक रुपया लिया गया। इस प्रकार की एकदम दहेज मुक्त शादी की चारों तरफ चर्चा हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्था एफर्ट्स कोर कमेटी सदस्य सीताराम बास बुडाना ने बताया कि इस पावन वेला पर सानेल परिवार द्वारा संस्था में 2000 रुपए का अतुलनीय योगदान दिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur