Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / डोडा पोस्त सहित एक महिला व युवक गिरफ्तार

डोडा पोस्त सहित एक महिला व युवक गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान आज थानाधिकारी गोपाल सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोडवेज बस स्टैंड पर एक महिला एक पुरुष जिनके पास 4 थेलो में डोडा पोस्त के टुकड़े भरे हुए हैं। यह लोग हनुमानगढ़ जाने वाली बस में हनुमानगढ़ जाएंगे। मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड से आरोपियों मुन्नी बाई पत्नी मंगू सिंह जाति राय सिख उम्र 60 व अमरीक पुत्र सुरेश गुलजार जाति राजपूत उम्र 20 साल निवासी जोड़ मध्यप्रदेश को चार बैगो में भरे हुए कुल 36.540 किलोग्राम डोडा पोस्त के टुकड़ों सहित गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी डोडा पोस्त चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा से लेकर हनुमानगढ़ जा रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है एवं अनुसंधान थानाधिकारी सदर को भेजी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur