Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / डबल इंजन सरकार ने देश व प्रदेश में विकास की गंगा बहाई – चंपालाल

डबल इंजन सरकार ने देश व प्रदेश में विकास की गंगा बहाई – चंपालाल

झुझुनू, पीरू सिह सर्किल स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा ओबीसी मोर्चा ज़िला बैठक को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार देश व राजस्थान प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने संकल्पपत्र में किए वादों को तत्परता से पूरा करने का कार्य किया है।बजट में की गई घोषणाओं पर भी तेज़ी से कार्य शुरू हो गए है। उन्होंने विधानसभा उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यों को लेकर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के मध्य जाए। ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने कहा कि ओबीसी मोर्चा पार्टी की रीड है।सभी कार्यकर्ता बूथ तक का प्रवास कर सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ विधानसभा उप चुनाव में लगजाने का निर्देश दिए।इनके अलावा अन्य अतिथियों प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा महेंद्र पाँवार , संभाग प्रभारी फ़ुलचंद, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुनील गहलोत, ज़िला प्रभारी मदन पुनिया, नगर मंडल अध्यक्ष एव ज़िला प्रवक्ता ने भी अपने विचार रखे।बैठक का संचालन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महेश जिनगर एव पूर्व ज़िला मंत्री संजय मोरवाल ने किया।सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। इस मौक़े पर भाजपा ज़िला मंत्री महेंद्र चंदवा, पूर्व जिल उपाध्यक्ष कुलदीप सिह कालिपाहाड़ी, चिडावा मण्डल अध्यक्ष बाबुलाल वर्मा, ओबीसी मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष डा० बी एल वर्मा, इंद्राज सैनी,संतोष सैनी, मोनिका चौधरी, ज़िला कोषाध्यक्ष सुरेश जांगिड, नगर महामंत्री रवि लाम्बा,दलिप सैनी, पार्षद विजय सैनी, जयप्रकाश चौधरी, विकास पुरोहित, महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, ख्यालिराम कुमावत, सुशील भार्गव, संजय पारिक, अशोक प्रजापत, चन्द्रप्रकाश शुक्ला, दीपक स्वामी, कपिल सोनी, गणेश सोनी, लीलाधार पुरोहित, श्रीराम सैनी, रोहन सैनी, किशन सिह राणा, रवि गुप्ता, घड़सीराम सैनी, एडवोकेट हनुमान महला, अनुपम शर्मा, श्रीराम गुरी, ख़लील सिलावट, रणसिह नेहरा, श्रीचंद चौहान, सुरेश जांगिड, मंदीप योगी, महिपाल सेन, रंगलाल स्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur