Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जेजेटी यूनिवर्सिटी में डॉ देवेंद्र सिंह ने प्रो प्रेसिडेंट के पद पर कार्यभार संभाला

जेजेटी यूनिवर्सिटी में डॉ देवेंद्र सिंह ने प्रो प्रेसिडेंट के पद पर कार्यभार संभाला

झुंझुनू, श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टीबड़े वाला विश्वविद्यालय में गुरुवार को प्रो प्रेसिडेंट के पद पर डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने कार्यभार संभाला। इस अवसर पर जेजेटी के चेयरपर्सन डॉ विनोद टिबडेवाला ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद डॉक्टर ढुल ने बताया कि जेजेटी यूनिवर्सिटी को स्पोर्ट्स के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा उन्होंने कहा कि अब शेखावाटी के विद्यार्थियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका देवेंद्र सिंह अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हैं जिनको सर्वश्रेष्ठ खेल प्रबंधन अवार्ड से भी सम्मानित है जिन्होंने एमडीयू रोहतक मैं गत 15 वर्षों से स्पोर्ट्स डायरेक्टर के पद पर कार्य किया और राष्ट्रीय स्तर के मेडल विद्यार्थियों को दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है तथा इन्होंने 6 बार नेशनल व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया है। अब इनके अनुभव का लाभ जेजेटी यूनिवर्सिटी के माध्यम से शेखावाटी के विद्यार्थियों को मिलेगा इस अवसर पर प्रेसिडेंट डॉ बालकृष्ण टिबड़ेवाला कुलसचिव डॉ मधु गुप्ता, , डॉ अमन गुप्ता, डॉ अजीत कस्वां, , पीआरओ रामनिवास सोनी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur