Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / डॉक्टर सतीश पूनियां आएंगे खेतड़ी

,

डॉक्टर सतीश पूनियां आएंगे खेतड़ी

जन आक्रोश यात्रा में होगे शामिल। माजरी मे शहीद को देगे श्रद्धांजलि।

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया बुधवार को खेतड़ी विधानसभा के ग्राम रामकुमारपुरा में भाजपा की जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे। जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने बताया कि डॉक्टर सतीश पूनिया बुधवार दोपहर 1:30 बजे खेतडी विधानसभा के ग्राम रामकुमार पुरा में जनाक्रोश सभा को संबोधित करेंगे एवं साथ ही शहीद रामकुमार गुर्जर की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे। तत्पश्चात प्रदेशाध्यक्ष पूनिया सिक्किम मे शहीद हुए मनोज कुमार के ग्राम माजरी मे उनके घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur