Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश निर्माण में अहम योगदान – ढूकिया

,

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश निर्माण में अहम योगदान – ढूकिया

मण्डावा, मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के नूँआ ग्रामीण मण्डल के ग्राम भोजासर के मुख्य चौक पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम बलिदान दिवस के रूप में मनाया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के आतिथ्य एवं मण्डल अध्यक्ष इन्द्राज सिंह ढ़ाका की अध्यक्षता में हुआ। ढूकिया ने कहा कि देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नही चलेंगे का नारा देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सम्पूर्ण जीवन देश की एकता, अखण्डता और राष्ट्रभक्ति को समर्पित किया एवं देश निर्माण में अहम योगदान दिया। मुखर्जी द्वारा अनुच्छेद 370 का विरोध जीवन भर करते रहे और उन्होंने इन प्रावधानों को “भारत के बाल्कनीकरण” की संज्ञा दी। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री एवं सरपंच बृजेश सेवदा, शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं मण्डल उपाध्यक्ष महावीर सिंह मील, बंशीधर मील, नगेन्द्र सिंह मील, विनोद शर्मा, प्यारेलाल मेघवाल, विधासागर मील, नागरमल कुमावत, अनिल मील, सीता राम खारिया, मोहन लाल मीणा, सुखवीर बलोदा, मनोज कुमार मील, शंकर लाल खारिया, बलवीर सिंह शेखावत, कैलाश चन्द्र शर्मा, अनिल कुमार सुनेलवाल, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur