Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / विधानसभा चुनाव के दौरान इन दिनों में घोषित रहेगा ड्राई डे

विधानसभा चुनाव के दौरान इन दिनों में घोषित रहेगा ड्राई डे

झुंझुनू, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान विधानसभा के आम चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में घोषित कार्यक्रम के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-ग के प्रावधानों के तहत सूखा दिवस घोषित किया गया है। जिला कलेक्ट्रेट एवं मजिस्ट्रेट बचनेश कुमार अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर जिले में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से अर्थात 23.11.2023 को सांयकाल से दिनांक 25.11.2023 को मतदान समाप्ति तक ड्राई डे घोषित किया है । इसी प्रकार मतगणना दिवस 03.12.2023 को भी सम्पूर्ण जिले में सुखा दिवस घोषित रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur