Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दूधवा मे डाँ जितेन्द्र सिहं का नागरिक अभिनन्दन

,

दूधवा मे डाँ जितेन्द्र सिहं का नागरिक अभिनन्दन

डाँ सिहं को साफा पहनाकर स्वागत करते ग्रामीण शिमला[अनिल शर्मा ] ग्राम दूधवा मे सोमवार को सांय 4 बजे पूर्व उर्जा मंत्री डाँ जितेन्द्र सिहं का खटाणा परिवार द्वारा नागरिक अभिनन्दन किया गया। समारोह की अध्यक्ष्ता निरजंन चौधरी ने की। सर्वप्रथम डाँ सिहं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धाजंली अर्पित की। समारोह को सम्बोधित करते डाँ सिहं ने कहा कि वसुंधरा सरकार ने हर आदमी से छल किया है। जो भी वादे किये थे वो पूरे नही किये। बेरोजगारों को कोर्ट मे उलझा कर रख दिया। विधार्थी मित्र दर दर की ठोकर खा रहे हैं। मंहगाई की मार से जनता तंग आ चुकी है। उन्होने कहा कि राजस्थान मे कांग्रेस की सरकार आ रही है। समारोह को चुननीलाल चनेजा, विजय खटाणा, धर्मवीर गुर्जर ने भी सम्बोधित किया। डाँ सिहं को सांवलराम मुकदम ने साफा पहनाकर स्वागत किया। स्वागत भाषण विजय मास्टर ने दिया। तथा खटाणा परिवार ने भाजपा छोडकर कांग्रेस पार्टी ज्वाईन की। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया। इस अवसर पर धीसाराम, कृष्ण खटाणा, हीरालाल, जगदीश प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, नेतराम नेताजी, योगेश सैन, राजेश, डाँ बृजलाल सहित सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur