Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / डंफर ने मारी पीछे से टक्कर, बड़ा हादसा टला

,

डंफर ने मारी पीछे से टक्कर, बड़ा हादसा टला

बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड डंफर सड़कों पर

बुहाना [सुरेंद्र डैला ] थाने के 100 मीटर दूरी पर पत्थरों से भरे हुए और लोड डंफर तेज गति से दौड़ रहे थे अचानक डंपर के आगे वाहन आ जाने से से जाने से दूसरा डंफर नियंत्रण से बाहर हो कर आगे वाले डंपर से टकराया। टक्कर इतनी भयंकर थी डंफर का आगे का हिस्सा भी टूट कर गिर गया। टक्कर के बाद डंफर सड़क के बीच खड़ा रहा वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों के बीच फसी एंबुलेंस को भी लोगों ने बड़ी मुश्किल से जाम से निकाला। पुलिस प्रशासन द्वारा ओवर लोड डम्फरों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसके चलते कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं। कुछ ही दिन पहले यहां पर ही एक बड़ा हादसा भी हुआ था जिसमे डंफर नियंत्रण से बाहर होकर सार्वजनिक प्याऊ में घुस गया था। ड्राइवर इतनी बुरी तरह से फंस गया था कि जेसीबी बुलाकर ड्राइवर को जेसीबी से निकाला गया था फिर भी प्रशासन अनदेखी कर रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur