Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / डूंडलोद के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

,

डूंडलोद के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शराब के ठेके के विरोध
में

नवलगढ़ तहसील के ग्राम डूंडलोद के ग्रामीणों ने आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र अग्रवाल को डूंडलोद ग्राम में खुल रहे ठेके के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि पिछली बार भी इस स्थान पर शराब का ठेका खोला गया था जिसके लिए काफी विरोध प्रदर्शन होने पर उसको गांव में दूसरी जगह इस ठेके को ले जाकर शिफ्ट कर दिया गया था। इस बार पुनः इस विवादित स्थल पर ही शराब का ठेका खोला जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में बताया गया है कि जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा है वहां पर बस स्टैंड, कॉलेज, हॉस्पिटल, मंदिर, कब्रिस्तान, आवासीय क्षेत्र इत्यादि मुख्य रूप से आते हैं इन स्थानों को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से ठेका हटाने की मांग ग्रामीणों ने आज कलेक्टर से की है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur