Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ई मित्रों के निरीक्षण के दौरान दो ई मित्र पर पाई गई अनियमितता, नोटिस दिया, एक पर जुर्माना

ई मित्रों के निरीक्षण के दौरान दो ई मित्र पर पाई गई अनियमितता, नोटिस दिया, एक पर जुर्माना

झुंझुनूं, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग व नगर पालिका बगड़ द्वारा मंगलवार को झुंझुनूं उपखण्ड की ग्राम पंचायत भडौन्दा कला में ई मित्र सेवाओं की गुणवता की जॉच के लिए निरीक्षण किया गया। प्रोग्रामर विनोद कुमार सैनी ने बताया कि सूचना सहायक संदीप जॉगिड द्वारा ग्राम पंचायत के ईमित्रों का निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में ग्राम पंचायत पर स्थापित ईमित्र पर रेटलिस्ट चस्पा नही पायें जाने पर मौके पर ही ऑनलाईन 1500 रुपए की शास्ति लगाई गयी एवं ईमित्र धारक को नोटिस दिया गया । दुसरे ईमित्र धारक भीमसिंह को अपने निर्धारित स्थान पर कार्यरत नही पाये जाने के कारण उसे विभाग द्वारा नोटिस दिया गया। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, नगर पालिका बगड. के प्रोग्रामर द्वारा बताया गया की ईमित्र धारको द्वारा दिये गये नोटिस जवाब के आधार पर उन पर शास्ति अथवा स्थायी रूप से बंद करने की कार्यवाही अमल में लायी जावेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur