खेतड़ी नगर[हर्ष स्वामी] नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोपियों को न्यायाय में पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि सरदारपुरा गांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोप में मंगलवार को छाबड़ियां का कुआं तन जसरापुर निवासी महेंद्र गुर्जर, झाबरसिंह की ढ़ाणी तन जसरापुर निवासी श्रवणसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया था। थानाधिकारी ने बताया कि नाबालिग छात्रा ने पर्चा बयान में बताया कि रविवार रात काे शौच करने जा रही थी, पास के ही खेत में महेंद्र गुर्जर व श्रवण राजपूत पहले से ही छुपे हुए थे। दोनों युवकों ने उसका मुह बंद कर दुसरे खेत में ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध किया तो दोनों युवकों ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। दोनों युवकों ने छात्रा के शरीर पर हाथ फैरने लगे। नाबालिग छात्रा ने श्रवण के हाथ पर काट कर अपने को छुड़ाया और अपनी आबरू बचाने के लिए पास के कुएं में कुद गई थी। छात्रा के पिता ने रविवार रात करीब दो बजे फोन पर सूचना दी कि उसकी लड़की घर से करीब 200 सौ मीटर दूरी पर जसरापुर की सरहद के एक कुएं के अंदर पड़ी हुई है। सूचना पर मौके पर जाकर उसे बाहर निकाल कर खेतड़ी अजीत अस्पताल पहुंचाया जहा पर गंभीर अवस्था में झुंझुनूं रैफर कर दिया। दोनों आरोपियों को पोक्सो व एससी एसटी एक्ट में सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपियों को भेजा जेल
दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपियों को भेजा जेल



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।