Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पार्षद रणधीर सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पार्षद रणधीर सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 साल से कर रहा था युवती का देह शोषण

सूरजगढ़, [के के गाँधी ] पिछले दो सप्ताह से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे नगर पालिका के पार्षद रणधीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नगरपालिका के वार्ड 5 से पार्षद रणधीर सिंह पर एक युवती ने दो साल से देह शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। पीड़िता का आरोप था कि पार्षद उसकी मजबुरी का फायदा उठाकर पिछले 2 साल से उसके साथ यौन शोषण कर रहा था। सात अप्रेल को पिड़िता ने अपने परिजनों के सामने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पार्षद रणधीर कई दिन से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जगह जगह दबीश दे रही थी। शनिवार रात को पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur