Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जाली मूल निवास व जाती प्रमाण पत्र बनाने पर एक ई मित्र स्थाई रूप से बंद

जाली मूल निवास व जाती प्रमाण पत्र बनाने पर एक ई मित्र स्थाई रूप से बंद

झुंझुनू, जिले के मंडावा ब्लॉक के ई-मित्र कियोस्कधारक अब्दुल करीम द्वारा जानबूझकर जाली मूल निवास व जाती प्रमाण पत्र बनाकर विभागीय दिशा-निर्देशों की पालना नहीं की गई। जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने कियोस्कधारक द्वारा सेवा स्तरीय अनुबंध का उल्लंघन करने के कारण उक्त ई-मित्र कियोस्क को स्थाई रूप से बंद करते हुए तीन वर्ष के लिए कियोस्कधारक का आधार व जनआधार आई.डी. को ब्लैकलिस्ट करने व भविष्य में इनके किसी भी परिवार के सदस्य को नया कियोस्क नहीं खोले जाने के संबंध में निर्देश दिए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur