Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शिक्षा ही विकास का मूल आधार – राजेश कटेवा

,

शिक्षा ही विकास का मूल आधार – राजेश कटेवा

नवलगढ़, शहर के वार्ड नंबर 20 खटीकान मोहल्ले में प्रतिभा सम्मान व नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता श्री कृष्ण नाथ महाराज ने की ।मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश कटेवा, विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष शब्दप्रकाश बियान, अतिथि मंचस्थ बनवारी लाल असवाल, गोपीचंद चौहान,फूलचंद चावला,चेतन सिनवाल, मुरारी चावला, राजेंद्र असवाल,राधेश्याम असवाल थें। मोहल्ला के लोगों ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। भाजपा नेता राजेश कटेवा ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि बुद्धिमत्ता के साथ अच्छे इंसान बने और शिक्षा ही विकास का मूल आधार होता है। शिक्षा का प्रति जागरूक होकर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए अब अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। कटेवा ने राजनीति की और इशारा करते हुए कहां की अब समय आ गया है नवलगढ़ में सत्ता परिवर्तन का। परिवर्तन संकल्प सभा नवलगढ़ में 17 सितम्बर को होने वाली सभा में भी लोगों को आने के लिए न्योता दिया। मोहल्ले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सुलोचना कटेवा को मोहल्ले की महिलाओं द्वारा चुनरी उढाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर शायर असवाल पार्षद प्रत्याशी, अजय नागोरा शक्ति केंद्र संयोजक, प्रदीप असवाल शहर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रवण चौहान बूथ अध्यक्ष, विक्की असवाल, संदीप असवाल, दीपचंद चौहान,जेपी सामरिया, सुरेश खेंटा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मंच का संचालन दीपचंद सांखला ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur