Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दुनिया बदलने का ब्रह्मास्त्र है शिक्षा – सुमित्रा सैनी

दुनिया बदलने का ब्रह्मास्त्र है शिक्षा – सुमित्रा सैनी

सैनी समाज ने जिले की 160 प्रतिभाओं का किया सम्मान

झुंझुनूं, सैनी समाज कल्याण संस्थान द्वारा बगड़ रोड़ स्थित सैनी मंदिर में समाज की 160 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि चिड़ावा पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आकांक्षा गौड़ ने की। विशिष्ट अतिथि खेतड़ी नगर पालिका अध्यक्ष गीता सैनी, डॉ. कमलचंद सैनी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्री बाई फुले के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान अध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल सैनी ने अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया। पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी ने संयम के साथ संगठित रहने का आव्हान किया। मुख्य अतिथि चिड़ावा पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने कहा कि दुनिया बदलने का ब्रह्मास्त्र हैं। इसी शस्त्र से समाज की दशा और दिशा बदली है। खुशी इस बात की है कि शिक्षा में अब बेटियां आगे बढ़ रही हैं। जो एक नहीं दो घरों की नाव का संचालन करती हैं। समाज के आगे बढ़ने का यह शुभ संकेत है। विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि हमें स्वंम को अपनी प्रतिभा खोजने की जरूरत है। दूसरों के भरोसे नहीं रहना। हमें शिक्षा के साथ राजनैतिक रूप से भी संगठित होना चाहिए। जो शक्ति का परिचायक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. आकांक्षा गौड़ ने कहा कि समय का महत्व समझना जरूरी है। कार्यक्रम में सरकारी सेवाओं में चयनित, खेलों में इंटरनेशनल एवं नेशनल खिलाड़ियों तथा शिक्षा में श्रेष्ठ विद्यार्थियों सहित 160 प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, पार्षद प्रदीप सैनी, पूर्णसिंह, इंद्राज सिंह सैनी, मंगलचंद बड़ागांव, प्राचार्य रामावतार सैनी, विनोद सिंगोदिया, पार्षद मनोज सैनी, बुधराम सैनी, प्रभाती लाल सैनी चिराना, बद्रीप्रसाद तंवर, प्रधानाचार्य सज्जन सैनी, सीताराम सैनी, महेंद्र शास्त्री, अशोक चोपदार, महेश सैनी सूरजगढ़, रामगोपाल शास्त्री फतेहपुर, कामेश्वर सैनी, पार्षद चिरंजीलाल सैनी, एड फूलचंद सैनी, गौरीशंकर किरोड़ीवाल, पवन सुईवाल, कैलाश खडोलिया आदि सैकंडो लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur