Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / एक ही परिवार के लोगों में हुए खूनी संघर्ष में महिलाओं सहित एक दर्जन घायल

एक ही परिवार के लोगों में हुए खूनी संघर्ष में महिलाओं सहित एक दर्जन घायल

खेतड़ी उपखंड के गांव किशनपुरा में

खेतड़ी, [नरेंद्र स्वामी ] हरियाणा बॉर्डर से सटे खेतड़ी उपखंड के गांव किशनपुरा में सोमवार को एक ही परिवार के लोगों में रास्ते के विवाद की बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। जांच अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि एक-दो दिन से किशनपुरा में एक परिवार के व्यक्तियों में झगड़ा चल रहा था। झगड़े ने सोमवार को बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में महिलाओं सहित एक दर्जन व्यक्ति घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उनको हाइड सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। एक पक्ष की बुजुर्ग महिला कमला देवी उम्र 50 वर्ष जाति कुम्हार, विमला देवी उम्र 54 वर्ष, भतेरी देवी उम्र 45 वर्ष घायल हो गए तथा दूसरे पक्ष के मांजरी निवासी रामगिरी उम्र 40 वर्ष, मोहित उम्र 20 वर्ष, राहुल उम्र 22 वर्ष, किशनपुरा निवासी नैना देवी उम्र 70 वर्ष, आशा देवी उम्र 32 वर्ष, रामरति उम्र 40 वर्ष, सरजीत उम्र 34 वर्ष, नेहा उम्र 22 वर्ष घायल हो गए जिनको रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बारे में एक पक्ष की महिला कमला देवी ने आपबीती बताई कि परिवार में हुए झगड़े को लेकर उनके परिजन खेतड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने आए थे। तभी सरजीत नाम के युवक ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी और जान से मारने की कोशिश की। उससे पूर्व विमला देवी तथा भतेरी देवी को भी कुल्हाड़ी से वार कर घायल किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की महिला पूनम देवी ने बताया कि परिवार में हुए झगड़े में दर्जन भर लोगों ने उन पर धारदार हथियार से मारपीट की जिसमें परिवार के महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस राजकीय अजीत अस्पताल में पहुंची और दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई करने की बात कही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur