Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / एक माह में दूसरी कार्यवाही करते हुए देह व्यापार में लिप्त महिला व दलाल को किया गिरफ्तार

एक माह में दूसरी कार्यवाही करते हुए देह व्यापार में लिप्त महिला व दलाल को किया गिरफ्तार

पिलानी पुलिस ने

पिलानी पुलिस ने शिक्षा नगरी में एक माह में दूसरी कार्यवाही करते हुए कस्बे में एक हॉटल पर छापामारी कर देह व्यापार में लिप्त एक महिला तथा एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यवाही में कस्बे में देह व्यापार का सरगना एवं हॉटल संचालक मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस वृताधिकारी चिड़ावा आरपी शर्मा ने बताया कि रविवार की शाम को थानाधिकारी मदन लाल को बड़ चौक के पास में होटाल रॉयल में देह व्यापार की जानकारी मिली थी। सूचना पर कार्यवाही करते हुए प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी विजेता जाखड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने हॉटल पर फर्जी ग्राहक भेज कर कार्यवाही की है। डमी ग्राह का इशारा पाकर पुलिस ने हॉटल में छापा मारा तो पुलिस द्वारा डमी ग्राह को दिए गये विशेष रंग वाले पन्द्रह सौ रूपये बरामद हो गये। पुलिस ने कस्बे के पड़ौस के गांव निवासी एक महिला तथा डुलानियां निवासी दलाल विक्रम को गिरफ्तार किया है। कस्बे में देह व्यापार का मुख्य सरगना एवं हॉटल संचालक केहरपुरा निवासी जगमाल पूनियां मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur