Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : उदयपुरवाटी के गुड़ा गांव में बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या

Jhunjhunu News : उदयपुरवाटी के गुड़ा गांव में बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : Jhunjhunu News : उदयपुरवाटी के गुड़ा गांव में बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या

झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी उपखंड के गुड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घर के अंदर विधवा महिला सीता देवी महाजन का शव खून से सना मिला।

धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

गांव में दहशत, मौके पर उमड़ी भीड़

हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। शांत माने जाने वाले गांव में इस तरह की वारदात से लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घर की बारीकी से तलाशी ली गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur