Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 22 ग्राम पंचायतों में बिजली चौपाल का आयोजन मंगलवार को

22 ग्राम पंचायतों में बिजली चौपाल का आयोजन मंगलवार को

झुंझुनू, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा मंगलवार को झुंझुनू वृत के प्रत्येक उपखण्ड के सहायक अभियंताओं द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से 22 ग्राम पंचायतों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली चौपाल का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को तोलियासर, टाई, अरडावता, चनाना, मोरवा, पिचानवा, पबाना, सेफरागुआर, खाजपुर नया, बुडाना, पुजारी की ढाणी,सिंघाना, देवीपुरा, भोडकी, केड, बडागांव, बाकोटी, गादली, गोखरी, निवाई, ढाणिया नवलगढ, काजडा में बिजली चौपाल आयोजित होगी। चौपाल में उपभोक्ताओं को सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के साथ-सााथ कृषि के लिए विद्युत आपूर्ति का समय, उपभोक्ता शिकायत निवारण, बिलिंग, डीएसएस के उपाय, नई योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। वहीं उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur