Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नवलगढ़ जनसुनवाई में हुआ विधुत संबंधित समस्याओं का समाधान

नवलगढ़ जनसुनवाई में हुआ विधुत संबंधित समस्याओं का समाधान

झुंझुनूं, विधुत उपभोक्ताओं की विधुत संबधित समस्याओं व शिकायतों के लिए 18 सितंबर को अधिशासी अभियंता अविविनिलि नवलगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अविविनिलि अधीक्षण अभियंता एम के टीबड़ा ने बताया कि जनसुनवाई में उपभोक्ताओं के विधुत सप्लाई, विधुत कनेक्शन, विधुत मीटर, विधुत बिल में त्रुटि सुधार, विधुत ट्रासंफार्मर व लाइन, गलत वीसीआर से सम्बन्धी समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान बिल संशोधन के 6, मीटर चेंज के 7 व वीसीआर के 3 प्रकरण आए जिनका समाधान मौके पर ही किया गया। वही जनसुनवाई में लाइन शिफ्टिंग के 8 व अन्य 6 प्रकरण सामने आए।