Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गर्मियों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें – जिला कलेक्टर

,

गर्मियों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें – जिला कलेक्टर

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

झुंझुनूं, जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत, आयुर्वेद और पशुपालन विभाग को बजट घोषणाओं के अनुरूप उपयुक्त भूमि तलाश कर आवंटन प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नहरबंदी के मद्देनजर मलसीसर डैम में पहले से ही पर्याप्त जल भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि गर्मियों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। गर्मी को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, शिक्षा विभाग को ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार करने को कहा गया, जहां शिक्षक-छात्र अनुपात असंतुलित है, ताकि आवश्यकतानुसार शिक्षकों की व्यवस्था की जा सके।

यह रहे मौजूद

बैठक में एडीएम अजय कुमार आर्य, एसीईओ रामनिवास चौधरी, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राज्यपाल सिंह, नगर परिषद आयुक्त दिलीप पूनिया, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला, सीडीईओ अनसूईया, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एम के टिबडा़, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ राजेंद्र लांबा, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक नानूराम, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ सुरेश सुरा, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur