Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्री बजरंग मंदिर में शिव परिवार की स्थापना

,

श्री बजरंग मंदिर में शिव परिवार की स्थापना

समसपुर रोड़ स्थित बालाजी नगर में

झुंझुनूं, श्री खेमी सती मंदिर के पीछे समसपुर रोड़ स्थित बालाजी नगर में श्री बजरंग मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ शिव परिवार की स्थापना की गई। जानकारी देते हुए उमेश सैनी ने बताया कि आचार्य केशर देव गोलवा ने पूजा अर्चना करवाई। स्थापना पर बजरंग लाल हलकारा, राजेंद्र प्रसाद सैनी, पूर्व पार्षद सुरेश सैनी बगड़, अमित पांडे, पवन हलकारा, संजय सैनी, एड रोहिताश, प्रमोद बबेरवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए। शिव परिवार स्थापना के यजमान पवन हलकारा, अंजनी, नटवरलाल, सुनील, उमेश कुमार ने शिव परिवार को सिरोधार्य कर बालाजी नगर में घुमाया गया। इससे पूर्व हवन यज्ञ किया गया। जिसमें मूर्ति स्थापना में शामिल हुए भक्तों ने आहुतियां दी।