Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में वन्देमातरम व भारत माता के जयकारो से गूंज उठा नवलगढ़ शहर

ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में वन्देमातरम व भारत माता के जयकारो से गूंज उठा नवलगढ़ शहर

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आज नवलगढ़ शहर में भाजयुमों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा रूपनिवास कोठी से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गो होते हुये घूमचक्कर स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर पहुंची। रूपनिवास कोठी पर हजारों युवाओं का युवा सम्मेलन आयोजित हुआ। राजस्थान गौरव यात्रा के नवलगढ़ प्रभारी रवि सैनी, भाजयुमों जिला मंत्री सुनिल सामरा युवा सम्मेलन का नेतृत्व किया। युवाओं को सम्बोधित करते हुये भाजयुमों शहर मण्डल अध्यक्ष गौरतम खण्डेलवाल ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे बताते हुये कहा कि योजनाओं का लाभ आम नागरिक ले। और योजनाओं की जानकारी हर घर में हो। राजस्थान गौरव यात्रा सफल बनाने के लिये 20 सितम्बर को नवलगढ़ में राजस्थान गौरव यात्रा में अधिक अधिक से लोगों आने का आग्रह किया। तिरंगा यात्रा का शहर में जगह—जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा में बच्चे, युवा व बुजुर्ग शामिल हुये। यात्रा में वन्दे मातरम व भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। घूमचक्कर स्थित शहीद भगत सिंह व शहीद विजयपाल सिंह मूर्ति पर माला पहनाकर यात्रा का समापन किया। भाजयुमो जिला मंत्री व विधानसभा प्रभारी सुनिल सामरा, भाजयुमों शहर मण्डल अध्यक्ष गौतम खण्डेलवाल, राजस्थान गौरव यात्रा के नवलगढ़ प्रभारी रवि सैनी, कारी मण्डल अध्यक्ष श्याम सोनी, बसावा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, चेलासी मण्डल मनीष कुमावत, डूमरा मण्डल अध्यक्ष सुनिल गौरा, मुकुन्दगढ़ मण्डल अध्यक्ष विष्णु सैनी के नेतृत्व में यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा में भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह,महेश चौधुरी जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन चुडीवाल, चेलासी मण्डल अध्यक्ष विजयसिंह शेखावत, शहर मण्डल अध्यक्ष जयंति बील,पूर्व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महावीर सिंह शेखावत, पंचायत समिति सदस्य ओमेन्द्र चारण, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य फूलचन्द सैनी,विकेश रॉयल, ज्ञानप्रकाश महण चेलासी मण्डल महामंत्री, शहर मण्डल उपाध्यक्ष हरीसिंह सौलंकी, विजयदीप सिंह शेखावत, योगेन्द्र मिश्रा, महामंत्री रामगोपाल चोबदार, मनीष विश्नोलिया,विनय पोदार, एससी मोर्चा अध्यक्ष कमल किशोर पंवार, श्याम सिंह तंवर, मुकेश सोनी, मनोज सोनी(संटू),मुकेश सैनी चिराणा, प्रभात राजोरिया, दिनेश पटवारी,सुनिल सैनी पंच, हरीराम सैनी, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेश सैनी, शहर मण्डल कोषाध्यक्ष त्रिलोकचन्द सोनी, भीमराज सैनी, तनुज सैनी, दीपू जमालपुरिया, कमलेश पंच, सुरजभान सिंह शेखावत, रोहित राठौड़, सुनिल चौधरी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, सौरभ इन्दोरिया, रवि सुरेखा, सहित भाजपाई मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur