Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / संविधान बचाने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता ए​क सिपाही की तरह काम कर रहा है – सुंडा

,

संविधान बचाने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता ए​क सिपाही की तरह काम कर रहा है – सुंडा

जिले में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया, रीको स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी

झुंझुनूं, जिला मुख्यालय पर रीको स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में 138वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में कांग्रेस का झंडारोहण हुआ। इसके बाद सीनियर नेताओं ने अपने संस्मरणों को सभी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए दिनेश सुंडा ने कहा कि देश में वर्तमान हालातों की बात करें तो बाबा साहेब के संविधान और लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। लेकिन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शपथ ली है कि वे संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए सिपाही की तरह काम करेंगे। इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि 138 साल पहले किन परिस्थितियों में कांग्रेस की स्थापना हुई। आजादी में कांग्रेस का योगदान तथा आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस नेताओं और सरकारों के योगदान पर विचार व्यक्त किए। सुंडा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आज जिले के सभी 14 ब्लॉक मुख्यालयों पर भी कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया है। इसके अलावा जिला स्तरीय कार्यक्रम झुंझुनूं शहर के रीको स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में हुआ। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को जिले में और अधिक मजबूत करने और इस बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने का संकल्प लिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि कांग्रेस देश की एकमात्र पार्टी है जो सेवा, त्याग और संघर्ष का गौरवशाली इतिहास रखती है। झुंझुनूं जिले की कांग्रेस जय कांग्रेस विजय कांग्रेस विचारधारा के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ रही है। गत विधानसभा चुनाव में झुंझुनूं जिले के सात में से पांच विधानसभा सीट जीतकर कांग्रेस पार्टी ने इस विचारधारा को साबित किया है। जिला प्रवक्ता संतोष सैनी ने बताया कि इस अवसर पर पीसीसी सदस्य सलीम सिगड़ी, बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, उदयपुरवाटी नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी, सिंघाना नगर पालिका अध्यक्ष विजय शर्मा, मुकुंदगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष शहजाद चौपदार, जिला परिषद सदस्य बजरंगलाल जांगिड़, जिला परिषद सदस्य धनपत, मुकुंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मेघवाल, ओमप्रकाश बुगालिया पंचायत समिति सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी इकबाल मलवान सहित कांग्रेस जनों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजकुमार ढाका, सुभाष शर्मा, हाजी अब्दुल अजीज खान, कोषाध्यक्ष संजय जखोड़िया, महासचिव नवाब घोषी, संजय पारीक, नरेश खादीवाला, रोहिताश्वसिंह तंवर, मोहम्मद यूनुस गौरी, सचिव सुभाष भांबू, अजय तसीड़, श्रीचंद झाझड़िया, महेंद्र सिलाईच, मनोहर बाकोलिया, कारी सरपंच सुमेर सिंह, अनू महर्षि, लक्ष्मण सैनी, सुभाष ख्यालिया, मंडल अध्यक्ष शमशाद खान, देवेंद्र धांगर, शंकर कपूरिया, मोहित जनेवा, कमल कसेरू सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur