झुंझुनूं, जिला परिवहन कार्यालय ने खान व भू. विज्ञान विभाग से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार बकाया ई-रवन्ना वाले भार वाहनों के पंजीयन निरस्त करने की तैयारी कर ली है। परिवहन कार्यालय द्वारा उक्त 4744 वाहनों के वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. मक्खन लाल जांगिड़ ने बताया कि अभी तक कार्यालय द्वारा 1683 नोटिस जारी किए जा चुके है, शेष बचे वाहनों के नोटिस की प्रक्रिया जारी है। विभाग द्वारा की जा रही इस कार्यवाही से बचने के लिए वाहन स्वामी अपने वाहनों पर बकाया ई-रवन्ना जुर्माना राशि पर भारी छूट का लाभ प्राप्त करके इन प्रकरणों का निपटारा कर सकते हैं। इसके लिए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा एमनेस्टी योजना लागू की गई।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / वाहनों पर बकाया ई-रवन्ना जुर्माना राशि पर छूट
वाहनों पर बकाया ई-रवन्ना जुर्माना राशि पर छूट



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।