Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आदर्श समाज समिति इंडिया पुणे जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार

आदर्श समाज समिति इंडिया पुणे जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने महाराष्ट्र प्रदेश में कला एवं संस्कृति विभाग की अध्यक्ष वैशाली गायकवाड़ और पुणे जिलाध्यक्ष जयश्री गुरव की अनुशंसा पर पुणे जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। आदर्श समाज समिति इंडिया पुणे जिलाध्यक्ष जयश्री गुरव के अनुसार नवगठित कार्यकारिणी में भावना इंगवले को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगीता दयाल को संरक्षक, परवीन जमादार को महासचिव, वंदना चंदनशिवे को संगठन महामंत्री, रवि गायकवाड़ को कोषाध्यक्ष, उज्वला गिड्डे को मार्गदर्शक, रागिनी ननवरे को उपाध्यक्ष, सुरेखा मेंढ़े को सचिव, शीतल भंडलकर को सह-सचिव, संगीता बोरकर को उपाध्यक्ष, संतोषी गुरव को सह-कोषाध्यक्ष, संगीता फाऴके को प्रचार प्रसार मंत्री बनाया है। स्वप्ना गायकवाड़, साधना कदम, निलेश गायकवाड़, तारा साहू आदि को वरिष्ठ सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। संस्थान से जुड़े सभी नये पदाधिकारियों को पुणे में एक अप्रैल को आयोजित होने वाली बैठक में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी। महाराष्ट्र प्रदेश में पुणे जिले की कार्यकारिणी गठित होने पर महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा, महासचिव कमल धमीजा फरीदाबाद, ब्रांड एंबेसडर सिने अभिनेत्री श्री मेसवाल, कला एवं संस्कृति विभाग महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष जानकी पराग नाईक, प्रदेश महासचिव राजलक्ष्मी हवालदार, कोषाध्यक्ष त्रिशाला कृष्णा वर्मा, महाराष्ट्र प्रदेश संगठन मंत्री सुजाता गायकवाड़, संस्थान के महासचिव राजेंद्र कुमार व कोषाध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कठानिया, अस्मिता ताई जाधव, कला एवं संस्कृति विभाग महाराष्ट्र प्रदेश की पूरी टीम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित करते हुए खुशी का इजहार प्रकट किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur