Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / विधानसभा आम चुनाव के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त

विधानसभा आम चुनाव के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त

झुंझुनूं, विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पिलानी, सूरजगढ़,झुंझुनू एवं मंडावा के लिए अजय डी. कुलकरणी (आई.आर.एस.) को तथा नवलगढ़, उदयपुरवाटी एवं खेतड़ी के लिए उमेश कुमार, आई.आर.एस.(सी.एण्ड सीई) की नियुक्ति की गई है। सर्किट हाउस के कमरा नम्बर 208 में व्यय प्रेक्षक का कार्यालय स्थापित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यय प्रेक्षक के लिए लाईजनिंग ऑफिसर, स्टेनो एवं पीएसओ की भी नियुक्ति की गई है, जो प्रेक्षक द्वारा वांछित सूचनाओं का संबंधित रिटनिर्ंग ऑफिसर एवं प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से संकलित कर उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur