Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पोल खोलो भंडाफोङ नहर चेतना पदयात्रा लोयल ग्राम से हुआ आगाज

,

पोल खोलो भंडाफोङ नहर चेतना पदयात्रा लोयल ग्राम से हुआ आगाज

चिङासन व मानोता जाटान में किया स्वागत

झुंझुंनू, 17 फरवरी को राजस्थान व हरियाणा के बीच केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के कार्यालय पर हुए यमुना जल समझौते के बारे में हरियाणा विधान सभा में हरियाणा मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये बयान अनुसार बाढ की स्थिति में ही 15-20 दिन शेखावाटी को पानी देने की घोषणा से गुस्साए यमुना जल महासंघर्ष समिति व अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के किसानों के साथ हुए चुनावी झांसे व छल के खिलाफ आज सोमवार को लोयल धरना स्थल से पोल खोलो भंडाफोङ नहर चेतना पदयात्रा की शुरुआत हुई। पदयात्रा में ” यमुना जल समझौता 1994 को सही ढंग से लागू करो ” “यमुना जल समझौते के नाम पर चुनावी झांसा देना बंद करो” ” 15-20 दिन का समझौता हमें मंजूर नहीं, 120 दिन पुरे पानी की गारंटी करो” के नारे लगा रहे थे । नहर चेतना पदयात्रा लोयल से चिङासन पंहुची जंहा चिङासन में कांग्रेस के गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला,सुबेदार राम सिंह,विनोद, मुरारीलाल, जगमाल महला व महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पोल खोलो भंडाफोङ नहर चेतना पदयात्रा का स्वागत किया । नहर चेतना पदयात्रा चिङासन से मानोता जाटान पंहुची जंहा ग्राम के चौक में पोल खोलो भंडाफोङ नहर चेतना पदयात्रा का कामरेड रविंद्र पायल,सरपंच बहादुर मल मेघवाल, जलदीप पायल, गुलझारी खान, रामनारायण ढाका,हंसराम झाझङिया,प्रताप शर्मा,मनोज पायल,रामदेव पायल व सज्जन ढाका के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वागत किया । मानोता जाटान से तिलोका की ढाणी व श्रीसरदारपुरा होते हुए लोयल धरनास्थल पर पंहुची । पदयात्रा में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि,जिला उपाध्यक्ष कामरेड इंद्राज सिंह चारावास,सुबेदार शीशराम काजला,सुबेदार बजरंग लाल, कामरेड रोतास काजला हवलदार, धनपत सिंह चौहान,कामरेड अमर सिंह चाहर, कामरेड होशियार सिंह चाहर, कामरेड लक्ष्मीचंद मेघवाल, सुमेर सिंह काजला,जयनारायण काजला,ओमप्रकाश पूर्व जिला पार्षद, मनीराम काजला,जयनारायण मिठारवाल, हंसराम लांबा,अमित कुलहरि,सोनू व विक्रम सहित सैंकङों कार्यकर्ता शामिल थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur