Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / फर्जी सरकारी नौकरी का झांसा, शादी करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्जी सरकारी नौकरी का झांसा, शादी करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : फर्जी सरकारी नौकरी का झांसा, शादी करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं जिले के पुलिस थाना पचेरी कलां क्षेत्र में फर्जी सरकारी नौकरी का झांसा देकर विवाह करवाने के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर (RPS) के सुपरवीजन में की गई।

भांजे को सेना में अधिकारी बताकर करवाया विवाह

थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी अशोक ने अपने भांजे मनीष सिंह को सेना में ब्लैक बेरेट्स कमांडो, तीन स्टार कैप्टन, विशेष कमांडो कोर्स धारक और ₹2.5 लाख मासिक वेतन वाला अधिकारी बताकर रिश्ता तय करवाया।

दहेज की भारी मांग, सामाजिक दबाव

परिवादिया प्रिया (23) निवासी ढाणा, थाना पचेरी कलां ने रिपोर्ट दी कि शादी से ठीक 10 दिन पहले अभियुक्त पक्ष ने
₹21 लाख नकद, एक SUV कार, एसी, सोना-चांदी के आभूषण, फर्नीचर व अन्य सामान की मांग रखी।
निमंत्रण व तैयारियां पूरी होने के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने हेतु परिवादिया के पिता को अपनी हैसियत से अधिक खर्च करना पड़ा।

शादी के बाद खुला धोखे का राज

06.05.2025 को लगन के दौरान ₹11 लाख नकद सहित दहेज दिया गया। शादी के बाद पीड़िता को पता चला कि उसका पति सेना में कमांडो नहीं है और उससे धोखे से विवाह किया गया। इसके बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और क्रूर व्यवहार किया गया।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य जुटाए।

  • मुख्य आरोपी मनीष को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

  • बाद में मनीष के मामा अशोक कुमार को दस्तयाब कर पूछताछ की गई।
    पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर अशोक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

अशोक कुमार, पुत्र श्री सुल्तान सिंह, जाति राजपूत, उम्र 46 वर्ष, निवासी हांसावास, थाना रोहडाई, जिला रेवाड़ी (हरियाणा)
मामले में अनुसंधान जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur