झुंझुनूं, कृषि विभाग की आत्मा योजनान्तर्गत जिले के विभिन्न गांवो के 40 कृषकों के प्रशिक्षण दल को सात दिवसीय कृषक प्रशिक्षण के लिए राज्य के बाहर भेजा गया है। यह दल मंगलवार को यहां से रवाना हुआ, जिसे संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. राजेन्द्र सिंह लाम्बा व सहायक निदेशक कृषि (वि.) सविता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप निदेशक कृषि एंव पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) शीशराम जाखड़ ने बताया कि सात दिवसीय कृषक प्रशिक्षण ( 04 से 10 मार्च 2025 तक) राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल (हरियाणा) में आयोजित किया जावेगा जिसमें कृषकों को वैज्ञानिक विधि से पशुपालन का प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा संस्थान के आस-पास के अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण भी करवाया जावेगा। प्रशिक्षण दल की रवानगी के समय कृषि अधिकारी प्रवीण कुमार, नरेन्द्र कुमार, रवि रेपस्वाल व विजय ढाका, जयचन्द भड़िया, कृषि पर्यवेक्षक संत कुमार, तपेश कुमार, ईमरान खान आदि मोजूद थे। उप परियोजना निदेशक आत्मा प्रमोद कुमार व सहायक कृषि अधिकारी विकास कुमार प्रशिक्षण दल के प्रभारी अधिकारी, प्रशिक्षण के दौरान कृषकों के साथ रहेगें।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू से कृषक प्रशिक्षण दल करनाल के लिए रवाना
झुंझुनू से कृषक प्रशिक्षण दल करनाल के लिए रवाना




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।