Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में स्मार्ट मीटर विरोध पर किसान संगठनों का धरना

झुंझुनूं में स्मार्ट मीटर विरोध पर किसान संगठनों का धरना

किसान संगठनों ने दी चेतावनी: स्मार्ट मीटर हटाओ, वरना आंदोलन तेज होगा

झुंझुनूं, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को झुंझुनूं जिले के विभिन्न सहायक अभियंता (AEN) कार्यालयों पर स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया।

अखिल भारतीय किसान महासभा, क्रांतिकारी किसान यूनियन और राजस्थान किसान सभा सहित कई किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर की जबरन थोपने की कार्यवाही को तुरंत बंद करने की मांग की।

किसानों की मुख्य मांगें

  • सही चल रहे पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकी जाए
  • मंदिर माफी की कृषि भूमि पर काबिज किसानों को खातेदारी अधिकार दिए जाएं
  • यमुना नहर का पानी झुंझुनूं में शीघ्र लाया जाए
  • काटली नदी के बहाव को बहाल कर इसे पुनर्जीवित किया जाए
  • 2022-23 में ओलावृष्टि व शीत लहर से प्रभावित किसानों को वंचित मुआवजा दिया जाए

विभिन्न ब्लॉकों पर हुआ प्रदर्शन

  • बुहाना AEN कार्यालय: कामरेड ओमप्रकाश झारोड़ा
  • चनाना कार्यालय: कामरेड इंद्राज सिंह चारावास
  • खेतड़ी कार्यालय: कामरेड रामस्वरूप मणकश, कामरेड उम्मेदसिंह मान
  • सुलताना कार्यालय: अनिल रेप्सवाल, सुरेश महला व अन्य
  • पिलानी कार्यालय: कामरेड सुरेन्द्र सिंह पीपली
  • चिड़ावा अधिशासी अभियंता कार्यालय: कामरेड रामोतार शर्मा, मान सिंह लमोरिया
  • बबाई कार्यालय: कामरेड रामोतार बजाड़
  • मंडावा कार्यालय: कामरेड रमेश चौधरी, कामरेड पोकर सिंह झाझड़िया, कप्तान शुभकरण महला
  • बड़ागांव कार्यालय: महताब सिंह, प्यारे लाल

जल्द बनेगी आंदोलन की रणनीति

संयुक्त किसान मोर्चा के सभी घटक संगठन जल्द एक बैठक कर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।
संगठनों ने स्पष्ट किया कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur