Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जेजेटी यूनिवर्सिटी एवं पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर के बीच क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला कल

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

जेजेटी यूनिवर्सिटी एवं पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर के बीच क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला कल

झुंझुनूं, श्रीजेजेटी यूनिवर्सिटी में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (पुरूष वर्ग) चैंपियनशिप में देश की सर्वश्रेष्ठ 16 टीमों में हुए लीग व नाॅकआउट मुकाबलों के बाद सोमवार को मेजबान श्रीजेजेटी यूनिवर्सिटी और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (पुरूष वर्ग) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला डाॅ विनोद कुमार दुर्गादत्त टिबडेवाला खेल संकुल में खेला गया। यूनिवर्सिटी प्रेजीडेंट डाॅ देवेन्द्र सिंह ढुल, कुलसचिव डाॅ अजीत कुमार, समाजसेवी सुधीर कुमार व अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी सुमेर कुमार ने टाॅस करवाकर खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। पूर्वांचल यूनिवर्सिटी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और उनके कप्तान अमर चौधरी ने सलामी बल्लेबाज धर्मबीर को पहले ओवर में ही पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद शेखावटी यूनिवर्सिटी के कप्तान शुभम (39 रन) और मनीष (34) की सांझेदारी की बदौलत टीम को पचास के पार पहुंचाया। नियमित अंतराल पर गिरते विकेट के बीच रोहित ने 27, ध्रुव ने 14 और अंकुश की 13 रन की पारी से शेखावटी यूनिवर्सिटी 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाने में कामयाब रही। इस लक्ष्य का पीछा कर रही पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर के सलामी बल्लेबाज त्रिपुरेश ने 23 गेंद पर 47 रन और बिजेन्द्र के 10 रन की बदौलत पाॅवरप्ले के 6 ओवर में ही टीम का स्कोर 61 रन पर पहुंचा दिया। इसके बाद स्पिनर धर्मेंद्र ने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट चटकाते हुए टीम को मैच में लाने की कोशिश की। पहले 10 ओवर में 83 रन बना चुकी पूर्वांचल यूनिवर्सिटी इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। मध्यक्रम में अभिषेक के 29 रन और विजय के 24 रन की बदौलत पूर्वांचल यूनिवर्सिटी ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और सेमीफाइनल मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। खेल बोर्ड सचिव व चैंपियनशिप के आयोजन सचिव डाॅ अरूण कुमार ने बताया कि सोमवार को मेजबान श्रीजेजेटी युनिवर्सिटी और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur