Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 16 व 17 जून को होगा इंदिरा रसोईयों के संचालन के लिए अन्तिम चयन

16 व 17 जून को होगा इंदिरा रसोईयों के संचालन के लिए अन्तिम चयन

20 नवीन इंदिरा रसोईयों का

झुंझुनूं, जिला स्तरीय समन्वय एवं मोनेटरिंग समिति के पदेन सचिव शैलेश खैरवा ने बताया कि इन्दिरा रसोई योजना के सफल क्रियान्वन, मॉनेटरिंग एवं समीक्षा हेतू गठित कमेटी द्वारा जिले की समस्त नगर निकायों में 20 नवीन इंदिरा रसोईयों के संचालन के लिए मॉनेटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन 16 जून को शाम 3 से 4 बजे तक बिसाऊ, मण्डावा, बगड़ तथा शाम 4 से 5 बजे तक मुकुन्दगढ़, नवलगढ़, उदयपुरवाटी, गुढ़ा व 17 जून को शाम 3 से 4 बजे तक खेतड़ी, चिड़ावा, सूरजगढ़ तथा शाम 4 से 5 बजे तक पिलानी, विद्याविहार, झुुंझुनूं की अति. जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिसमें इन्दि्ररा रसोई योजना के संचालन के लिए प्राप्त आवेदनों को अन्तिम रूप दिया जाकर चयन किया जाएगा। शैलेष खैरवा ने बताया कि इन नगरपालिकाओं के अधिशाषी अधिकारी एवं जिन फर्म/व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा इन्दिरा रसोई संचालन के लिए आवेदन किया गया था वे सभी निर्धारित दिनांक, स्थान व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur