Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ज्योति माहेश्वरी फाउण्डेशन द्वारा पितृविहीन छात्राओं को प्रदान की गई आर्थिक सहायता

ज्योति माहेश्वरी फाउण्डेशन द्वारा पितृविहीन छात्राओं को प्रदान की गई आर्थिक सहायता

बगड़, आज ज्योति माहेश्वरी फाउण्डेशन द्वारा पीरामल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, बगड़ (हिन्दी माध्यम) में अध्ययनरत छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ट्रस्ट के प्रतिनिधि एवं शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, बगड़ के सी.ई.ओ. विकास खटोड़ ने विद्यालय की प्रधानाचार्या उमा पुरोहित को रू. 1,20,000/- का चैक प्रदान करते हुए बताया कि इस आर्थिक सहायता का प्रयोग पितृविहीन छात्राओं की आर्थिक मदद के लिये किया जायेगा। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि ज्योति माहेश्वरी फाउण्डेशन द्वारा छात्राओं को निरंतर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है जिसके लिए विद्यालय परिवार फाउण्डेशन का आभार व्यक्त करता है। इस अवसर पर शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान के सीनियर एक्जीक्यूटिव बाबूलाल सैनी एवं विद्यालय स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur